श्रीमद् भगवद्गीता

Chapter 8 · अक्षरब्रह्मयोग

Bhagavad Gita 8.2

मूल श्लोक :

अधियज्ञः कथं कोऽत्र देहेऽस्मिन्मधुसूदन
प्रयाणकाले च कथं ज्ञेयोऽसि नियतात्मभिः

Hindi Translation By Swami Ramsukhdas

अर्जुन बोले -- हे पुरुषोत्तम वह ब्रह्म क्या है अध्यात्म क्या है कर्म क्या है अधिभूत किसको कहा गया है और अधिदैव किसको कहा जाता है यहाँ अधियज्ञ कौन है और वह इस देहमें कैसे है हे मधूसूदन नियतात्मा मनुष्यके द्वारा अन्तकालमें आप कैसे जाननेमें आते हैं

Hindi Commentary By Swami Chinmayananda

पूर्व अध्याय के अन्तिम दो श्लोकों में अकस्मात् ब्रह्म अध्यात्म अधिभूत आदि जैसे नवीन पारिभाषिक शब्दों का प्रयोग किया गया है और कहा है कि ज्ञानी पुरुष मरण काल में भी चित्त युक्त होकर मुझे इनके सहित जानते हैं। इससे अर्जुन कुछ भ्रमित हो गया।इस अध्याय का प्रारम्भ अर्जुन के प्रश्न के साथ होता है जिसमें वह उन शास्त्रीय शब्दों की निश्चित परिभाषायें जानना चाहता है जिनका प्रयोग भगवान् ने अपने उपदेश में किया था। वह यह भी जानने को उत्सुक है कि जीवन काल में सतत आध्यात्मिक साधना के अभ्यास के फलस्वरूप प्राप्त पूर्ण आत्मसंयम के द्वारा मरणकाल में भी आत्मा का अनुभव किस प्रकार प्राप्त किया जा सकता है।भगवान् श्रीकृष्ण प्रत्येक शब्द की परिभाषा देते हुए कहते हैं --

English Translation By Swami Sivananda

Who and how is Adhiyajna here in this body, O destroyer of Madhu (Krishna)? And how at the time of death, art Thou to be known by the self-controlled?

Transliteration

adhiyajñaḥ kathaṃ ko'tra dehe'sminmadhusūdana
prayāṇakāle ca kathaṃ jñeyo'si niyatātmabhiḥ

अनुवाद

हे मधुसूदन! इस शरीर में अधियज्ञ कौन है और वह कैसे है? तथा युक्त चित्त वाले पुरुषों द्वारा अंत समय में आप किस प्रकार जानने में आते हैं?

भावार्थ

इस श्लोक में अर्जुन भगवान कृष्ण से दो और प्रश्न पूछते हैं। वे जानना चाहते हैं कि इस मानव शरीर के भीतर यज्ञों का स्वामी (अधियज्ञ) कौन है और वह कैसे निवास करता है। इसके अतिरिक्त, वे यह भी पूछते हैं कि मृत्यु के समय संयमित मन वाले भक्त भगवान को किस प्रकार जान पाते हैं।

Translation

Who is the Lord of sacrifice (adhiyajña) here in this body, and how, O Madhusudana? And how are You to be known at the time of death by those of self-controlled mind?

Meaning

In this verse, Arjuna asks Krishna two more questions to complete his inquiry. He wants to know who the Lord of sacrifice (adhiyajña) is within this physical body and how He resides there. Furthermore, he asks how those with a disciplined mind can know and remember the Supreme Lord at the critical moment of death.

शब्दार्थ

शब्दअर्थ
अधियज्ञःयज्ञ का स्वामी (अधियज्ञ)
कथम्कैसे
कःकौन
अत्रयहाँ
देहेशरीर में
अस्मिन्इस
मधुसूदनहे मधुसूदन (कृष्ण)
प्रयाण-कालेमृत्यु के समय (प्रयाण काल में)
चऔर
कथम्कैसे
ज्ञेयःजानने योग्य
असिआप हैं
नियत-आत्मभिःसंयमित चित्त वाले पुरुषों द्वारा

Word by word

WordMeaning
adhiyajñaḥthe Lord of sacrifice
kathamhow
kaḥwho
atrahere
dehein the body
asminthis
madhusūdanaO Madhusudana (killer of the Madhu demon)
prayāṇa-kāleat the time of death
caand
kathamhow
jñeyaḥto be known
asiare You
niyata-ātmabhiḥby those of self-controlled mind