श्रीमद् भगवद्गीता

Chapter 8 · अक्षरब्रह्मयोग

Bhagavad Gita 8.14

मूल श्लोक :

अनन्यचेताः सततं यो मां स्मरति नित्यशः
तस्याहं सुलभः पार्थ नित्ययुक्तस्य योगिनः

Hindi Translation By Swami Ramsukhdas

हे पृथानन्दन अनन्यचित्तवाला जो मनुष्य मेरा नित्यनिरन्तर स्मरण करता है उस नित्ययुक्त योगीके लिये मैं सुलभ हूँ अर्थात् उसको सुलभतासे प्राप्त हो जाता हूँ।

Hindi Commentary By Swami Chinmayananda

उस नित्ययुक्त योगी के लिए आत्मप्राप्ति सहज साध्य होती है जो मुझ चैतन्यस्वरूप आत्मा का अनन्यभाव से नित्यप्रतिदिन स्मरण करता है। पूर्व श्लोकों में कथित सिद्धान्त को ही यहाँ संक्षेप में किन्तु स्पष्ट एवं प्रभावशाली भाषा में कहा गया है।प्रार्थना कोई कीटनाशक दवाई नहीं कि जिसका यदकदा छिड़काव करना ही पर्याप्त है उसी प्रकार पूजागृह को स्नानगृह के समान नहीं समझना चाहिये जिसमें हम अशुद्ध प्रवेश करते हैं और फिर स्वच्छ होकर बाहर आते हैं  यहाँ श्रीकष्ण अत्यन्त सावधानी से विशेष बल देकर आग्रह करते हैं कि यह आत्मानुसंधान या ईश्वर स्मरण नित्य निरन्तर और अखण्ड होना चाहिये।उपर्युक्त गुणों से सम्पन्न योगी को हे अर्जुन  मैं सुलभ हूँ। भगवान् का यह कथन विशेष महत्व एवं अभिप्राय रखता है क्योंकि इन गुणों के अभाव में ध्यान में सफलता की आशा नहीं की जा सकती।आत्मप्राप्ति के लिए प्रयत्न क्यों किया जाय  इस पर कहते हैं --

English Translation By Swami Sivananda

I am easily attainable by that ever-steadfast Yogi who constantly and daily remembers Me (for a long time), not thinking of anything else (with a single mind or one-pointed mind), O Partha (Arjuna).

Transliteration

ananyacetāḥ satataṃ yo māṃ smarati nityaśaḥ
tasyāhaṃ sulabhaḥ pārtha nityayuktasya yoginaḥ

अनुवाद

हे पार्थ! जो अनन्य चित्त वाला होकर सदा निरंतर मुझको स्मरण करता है, उस नित्य निरंतर मुझमें युक्त रहने वाले योगी के लिए मैं सुलभ हूँ।

भावार्थ

इस श्लोक में भगवान कृष्ण भक्ति योग की सुगमता का वर्णन कर रहे हैं। वे कहते हैं कि जो भक्त बिना किसी अन्य सांसारिक विषय में मन लगाए निरंतर केवल उनका ही स्मरण करता है, उसे भगवान की प्राप्ति अत्यंत सुगमता से हो जाती है। ऐसे नित्य-युक्त योगी के लिए परमात्मा दूर नहीं हैं।

Translation

O Partha, for the yogi who always remembers Me constantly with an undivided mind, and who is ever-united with Me, I am easily attainable.

Meaning

In this verse, Lord Krishna emphasizes the ease of attaining Him through undivided devotion. He states that for a yogi who is constantly absorbed in His contemplation without any distraction, the Supreme Lord is easily accessible. Continuous remembrance and single-minded devotion are highlighted as the key to God-realization.

शब्दार्थ

शब्दअर्थ
अनन्यचेताःअनन्य चित्त वाला (बिना किसी अन्य विषय के)
सततम्सदा / निरंतर
यःजो
माम्मुझको
स्मरतिस्मरण करता है
नित्यशःनित्य / प्रतिदिन
तस्यउसके लिए
अहम्मैं
सुलभःसुलभ (आसानी से प्राप्त होने वाला)
पार्थहे पार्थ (अर्जुन)
नित्ययुक्तस्यनित्य निरंतर मुझमें युक्त रहने वाले
योगिनःयोगी के लिए

Word by word

WordMeaning
ananyacetāḥwith undivided mind
satatamalways
yaḥwho
māmMe
smaratiremembers
nityaśaḥregularly / daily
tasyafor him
ahamI
sulabhaḥeasily attainable
pārthaO Partha (Arjuna)
nityayuktasyaof the ever-united
yoginaḥyogi