Chapter 6 · आत्मसंयमयोग
Bhagavad Gita 6.6
मूल श्लोक :
बन्धुरात्माऽऽत्मनस्तस्य येनात्मैवात्मना जितः
अनात्मनस्तु शत्रुत्वे वर्तेतात्मैव शत्रुवत्Hindi Translation By Swami Ramsukhdas
जिसने अपनेआपसे अपनेआपको जीत लिया है उसके लिये आप ही अपना बन्धु है और जिसने अपनेआपको नहीं जीता है ऐसे अनात्माका आत्मा ही शत्रुतामें शत्रुकी तरह बर्ताव करता है।
Hindi Commentary By Swami Chinmayananda
जिस मात्रा में जीव शरीर मन और बुद्धि से तादात्म्य को त्यागता है उस मात्रा में वह आत्मा के दिव्य प्रभाव से प्रभावित होता है। तब आत्मा उसका मित्र कहलाता है। वही मन जब बहिर्मुखी होकर विषयों मे आसक्त होता है तब मानों आत्मा उसका शत्रु होता है।निष्कर्ष यह निकला कि चैतन्य आत्मा समान रूप से विद्यमान रहता है परन्तु मन की अन्तर्मुखी अथवा बहिर्मुखी प्रवृत्तियों की दृष्टि से वह मनुष्य का मित्र अथवा शत्रु कहलाता है। और यदि आत्मा शब्द का अर्थ मन करें तो अर्थ होगा कि संयमित मन मनुष्य का मित्र है और स्वेच्छाचारी उसका शत्रु । यह श्लोक पूर्व श्लोक के अर्थ को अधिक स्पष्ट करता है।योगरूढ़ मनुष्य के पूर्णत्व की स्थिति को अगले श्लोक में बताया गया है
English Translation By Swami Sivananda
The Self is the friend of the self of him by whom the self has been conered by the Self, but to the unconered self, this Self stands in the position of an enemy, like an (external) foe.
Transliteration
bandhurātmā'tmanastasya yenātmaivātmanā jitaḥ
anātmanastu śatrutve vartetātmaiva śatruvatअनुवाद
उस जीवात्मा का अपना आप ही बन्धु है, जिसके द्वारा अपने आप से अपने आप को जीत लिया गया है; परन्तु जो अपने आप को नहीं जीत पाया है, उसके लिए अपना आप ही शत्रु के समान शत्रुता में बर्तता है।
भावार्थ
इस श्लोक में भगवान कृष्ण मन और इन्द्रियों को वश में करने के महत्व को समझाते हैं। जिसने अपने मन और बुद्धि को जीत लिया है, उसका मन उसका सबसे बड़ा मित्र बन जाता है और उसे उन्नति की ओर ले जाता है। इसके विपरीत, जो व्यक्ति अपने मन को वश में नहीं कर पाता, उसका मन ही उसका सबसे बड़ा शत्रु बनकर उसे पतन की ओर धकेलता है।
Translation
For him who has conquered his self by the Self, his self is a friend; but for him who has not conquered his self, his very self behaves inimically, like an enemy.
Meaning
In this verse, Lord Krishna explains the importance of self-control and mastering the mind. For a person who has conquered their lower mind and senses through the higher Self, the mind acts as their greatest friend and ally. Conversely, for one who has failed to control the mind, it remains hostile and acts as their worst enemy, leading to spiritual downfall.
शब्दार्थ
| शब्द | अर्थ |
|---|---|
| बन्धुः | मित्र |
| आत्मा | जीवात्मा (स्वयं) |
| आत्मनः | अपने आपका |
| तस्य | उसका |
| येन | जिसके द्वारा |
| आत्मा | अपने आपको |
| एव | ही |
| आत्मना | अपने आप से |
| जितः | जीत लिया गया है |
| अनात्मनः | जिसने अपने आपको नहीं जीता है (अजितात्मा का) |
| तु | परन्तु |
| शत्रुत्वे | शत्रुता में |
| वर्तेत | व्यवहार करे (बर्ते) |
| आत्मा | अपना आप |
| एव | ही |
| शत्रुवत् | शत्रु के समान |
Word by word
| Word | Meaning |
|---|---|
| bandhuḥ | friend |
| ātmā | the self |
| ātmanaḥ | of the self |
| tasya | of him |
| yena | by whom |
| ātmā | the self |
| eva | indeed |
| ātmanā | by the self |
| jitaḥ | is conquered |
| anātmanaḥ | of the unconquered self |
| tu | but |
| śatrutve | in hostility |
| varteta | would behave |
| ātmā | the self |
| eva | indeed |
| śatruvat | like an enemy |