श्रीमद् भगवद्गीता

Chapter 6 · आत्मसंयमयोग

Bhagavad Gita 6.46

मूल श्लोक :

तपस्विभ्योऽधिको योगी ज्ञानिभ्योऽपि मतोऽधिकः
कर्मिभ्यश्चाधिको योगी तस्माद्योगी भवार्जुन

Hindi Translation By Swami Ramsukhdas

(सकामभाववाले) तपस्वियोंसे भी योगी श्रेष्ठ है ज्ञानियोंसे भी योगी श्रेष्ठ है और कर्मियोंसे भी योगी श्रेष्ठ है  ऐसा मेरा मत है। अतः हे अर्जुन तू योगी हो जा।

Hindi Commentary By Swami Chinmayananda

आत्मिक उन्नति के अनेक साधनों में ध्यान की महत्ता को दर्शाने के लिए भगवान् यहां विभिन्न प्रकार के साधकों का निर्देश करके उनमें योगी को सर्वश्रेष्ठ बताते हैं। मन्दबुद्धि के वे लोग जो विचाररहित केवल शारीरिक तप करते हैं उन तपस्वियों से निश्चित ही योगी श्रेष्ठ हैं।ज्ञानियों से भी योगी श्रेष्ठ माना गया है। यहां ज्ञानी से तात्पर्य शास्त्रपांडित्य रखने वाले पुरुष से है।सकाम अथवा निष्काम कर्म करने वालों से भी योगी श्रेष्ठ है। निष्काम भाव से कर्म तथा उपासना करने वाले अनेक साधकों की यह धारणा होती है कि इनके द्वारा ही परम लक्ष्य की प्राप्ति हो जायेगी।भगवान् कहते हैं कि जो योगी अपने शरीर मन और बुद्धि के साथ के मिथ्या तादात्म्य को दूर करके आत्मानुसंधान करता है वह तपस्वी ज्ञानी और कर्मी से श्रेष्ठ है क्योंकि वह सत्य के अत्यंत समीप होता है। इसलिये हे अर्जुन  तुम योगी बनो।योगी भी अनेक प्रकार के होते हैं जिनमें प्रत्येक का ध्येय भिन्न हो सकता है। अत उन सब में श्रेष्ठ योगी कौन है भगवान् कहते हैं

English Translation By Swami Sivananda

The Yogi is thought to be superior to the ascetics and even superior to men of knowledge (obtained through the study of scriptures); he is also superior to men of action; therefore be thou a Yogi, O Arjuna.

Transliteration

tapasvibhyo'dhiko yogī jñānibhyo'pi mato'dhikaḥ
karmibhyaścādhiko yogī tasmādyogī bhavārjuna

अनुवाद

योगी तपस्वियों से श्रेष्ठ है, ज्ञानियों से भी श्रेष्ठ माना गया है और सकाम कर्म करने वालों से भी योगी श्रेष्ठ है, इसलिए हे अर्जुन! तुम योगी बनो

भावार्थ

इस श्लोक में श्रीकृष्ण अर्जुन को योग मार्ग की सर्वोपरि श्रेष्ठता बता रहे हैं। वे कहते हैं कि केवल शारीरिक तपस्या करने वालों, केवल शास्त्रों का बौद्धिक ज्ञान रखने वालों और सकाम कर्म करने वालों की तुलना में वह योगी श्रेष्ठ है जो निष्काम भाव से परमात्मा से जुड़ा है। इसलिए वे अर्जुन को हर परिस्थिति में योगयुक्त होने की प्रेरणा देते हैं।

Translation

The yogi is superior to the ascetics, and is considered superior even to the jñānīs (scholars); the yogi is also superior to those who perform ritual action. Therefore, O Arjuna, become a yogi.

Meaning

In this verse, Lord Krishna establishes the supremacy of the path of Yoga over other spiritual disciplines. He explains that a yogi, who is united with the Divine, is superior to physical ascetics, intellectual scholars, and ritualistic performers. Therefore, He urges Arjuna to transcend these limited paths and become a true yogi.

शब्दार्थ

शब्दअर्थ
तपस्विभ्यःतपस्वियों से
अधिकःश्रेष्ठ
योगीयोगी
ज्ञानिभ्यःज्ञानियों से
अपिभी
मतःमाना गया है
अधिकःश्रेष्ठ
कर्मिभ्यःसकाम कर्म करने वालों से
चऔर
अधिकःश्रेष्ठ
योगीयोगी
तस्मात्इसलिए
योगीयोगी
भवबनो
अर्जुनहे अर्जुन

Word by word

WordMeaning
tapasvibhyaḥthan the ascetics
adhikaḥsuperior
yogīthe yogi
jñānibhyaḥthan the wise (scholars)
apieven
mataḥis considered
adhikaḥsuperior
karmibhyaḥthan the ritual workers
caand
adhikaḥsuperior
yogīthe yogi
tasmāttherefore
yogīa yogi
bhavabecome
arjunaO Arjuna