श्रीमद् भगवद्गीता

Chapter 3 · कर्मयोग

Bhagavad Gita 3.29

मूल श्लोक :

प्रकृतेर्गुणसम्मूढाः सज्जन्ते गुणकर्मसु
तानकृत्स्नविदो मन्दान्कृत्स्नविन्न विचालयेत्

Hindi Translation By Swami Ramsukhdas

प्रकृतिजन्य गुणोंसे अत्यन्त मोहित हुए अज्ञानी मनुष्य गुणों और कर्मोंमें आसक्त रहते हैं। उन पूर्णतया न समझनेवाले मन्दबुद्धि अज्ञानियोंको पूर्णतया जाननेवाला ज्ञानी मनुष्य विचलित न करे।

Hindi Commentary By Swami Chinmayananda

यद्यपि अनेक लोग सामान्य रूप से यह जानते हैं कि मन में स्थित वासनायें ही स्वयं को पूर्ण करने के लिये जगत् में कर्म बनकर व्यक्त होती हैं परन्तु केवल ज्ञानी पुरुष ही इस सत्य से पूर्णतया परिचित सब कर्मों में शांत और अनासक्त रहता है। बहुसंख्यक लोग तो पूर्णरूप से मोहित हुये अपनी ही वासनाओं के शिकार बने रहते हैं। वासनाओं से तरंगायित कर्मरूप जीवन के प्रवाह में बाधा उत्पन्न करने का प्रयत्न नहीं करना चाहिये। 26वें श्लोक में विद्वान् पुरुष को दी गयी सम्मति को ही यहाँ दूसरे शब्दों में उस पर बल देने के लिये दोहराया गया है।मन्दबुद्धि अज्ञानी एवं आसक्त पुरुषों को कर्म से विचलित न करके ज्ञानी को चाहिए कि उन्हें शनै शनै सही मार्ग पर लाने का प्रयत्न करे। इस प्रकार ज्ञानी पुरुष द्वारा सुनिर्दिष्ट प्रवाह संस्कृति के उद्यान को सींचता हुआ वैयत्तिक और सामाजिक उन्नति के स्वप्न को साकार कर सकेगा।कर्म में ही अधिकृत अज्ञानी पुरुष को अपने बन्धनों से मुक्त होने के लिये किस प्रकार कर्म करना चाहिए  उत्तर है

English Translation By Swami Sivananda

Those deluded by the alities of Nature are attached to the functions of the alities. The man of perfect knowledge should not unsettle the foolish one who is of imperfect knowledge.

Transliteration

prakṛterguṇasammūḍhāḥ sajjante guṇakarmasu
tānakṛtsnavido mandānkṛtsnavinna vicālayet

अनुवाद

प्रकृति के गुणों से अत्यंत मोहित हुए अज्ञानी मनुष्य गुणों और कर्मों में आसक्त रहते हैं। उन पूर्णतया न जानने वाले मंदबुद्धि अज्ञानियों को, पूर्णतया जानने वाला ज्ञानी विचलित न करे।

भावार्थ

अज्ञानी मनुष्य प्रकृति के तीन गुणों से मोहित होकर सांसारिक कर्मों और उनके फलों में आसक्त हो जाते हैं। जो ज्ञानी संपूर्ण सत्य को जानते हैं, उन्हें चाहिए कि वे इन मंदबुद्धि और अधूरे ज्ञान वाले लोगों के मन को विचलित न करें। इसके बजाय, उन्हें निष्काम भाव से कर्म करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

Translation

Bewildered by the modes of material nature, the ignorant become attached to the activities of the modes. The wise, who know the complete truth, should not unsettle the minds of those ignorant ones who have incomplete knowledge.

Meaning

Ignorant people become completely bewildered by the three modes of material nature and get attached to material actions and their results. A wise person, who understands the absolute truth, should not disturb the minds of such ignorant people by prematurely forcing them into renunciation. Instead, the wise should inspire them to perform their prescribed duties selflessly.

शब्दार्थ

शब्दअर्थ
प्रकृतेःप्रकृति के
गुणसम्मूढाःगुणों से मोहित हुए
सज्जन्तेआसक्त होते हैं
गुणकर्मसुगुणों के कर्मों में
तान्उन
अकृत्स्नविदःअपूर्ण ज्ञान वालों को
मन्दान्मंदबुद्धि वालों को
कृत्स्नवित्पूर्ण ज्ञानी
ननहीं
विचालयेत्विचलित करे

Word by word

WordMeaning
prakṛteḥof material nature
guṇa-sammūḍhāḥbewildered by the modes
sajjantebecome attached
guṇa-karmasuin the activities of the modes
tānthose
akṛtsna-vidaḥpersons with incomplete knowledge
mandānthe ignorant ones
kṛtsna-vitthe knower of the complete truth
nanot
vicālayetshould unsettle