श्रीमद् भगवद्गीता

Chapter 3 · कर्मयोग

Bhagavad Gita 3.22

मूल श्लोक :

न मे पार्थास्ति कर्तव्यं त्रिषु लोकेषु किञ्चन
नानवाप्तमवाप्तव्यं वर्त एव च कर्मणि

Hindi Translation By Swami Ramsukhdas

हे पार्थ मुझे तीनों लोकोंमें न तो कुछ कर्तव्य है और न कोई प्राप्त करनेयोग्य वस्तु अप्राप्त है फिर भी मैं कर्तव्यकर्ममें ही लगा रहता हूँ।

Hindi Commentary By Swami Chinmayananda

पूर्णस्वरूप में स्थित योगेश्वर श्रीकृष्ण को तीनों लोकों में किसी वस्तु की इच्छा नहीं थी। यदि वे चाहते तो अपने स्वयं के लिये राज्य स्थापित कर उसमें सुख से रह सकते थे. परन्तु केवल कर्तव्य पालन का उत्तरदायित्व समझते हुए पाण्डवों के धर्म और न्याय संगत पक्ष का साथ देने के लिए ही वे युद्धभूमि में आये थे।बाल्यकाल से लेकर महाभारत युद्ध के क्षण तक उनका सम्पूर्ण जीवन अनासक्ति का ज्वलन्त उदाहरण हैं। यद्यपि उन्हें जीवन में प्राप्त करने योग्य वस्तु अप्राप्य नहीं थी तथापि वे सदैव कर्म में ही रत रहे मानो उनके लिए कर्म करना उत्साह और आनन्द से परिपूर्ण एक क्रीडा हो।इसी सन्दर्भ में भगवान कहते हैं

English Translation By Swami Sivananda

There is nothing in the three worlds, O Arjuna, that should be done by Me, nor is there anything unattained that should be attained; yet I engage Myself in action.

Transliteration

na me pārthāsti kartavyaṃ triṣu lokeṣu kiñcana
nānavāptamavāptavyaṃ varta eva ca karmaṇi

अनुवाद

हे पार्थ! इन तीनों लोकों में मेरे लिए कोई भी कर्तव्य शेष नहीं है, और न ही कोई ऐसी अप्राप्त वस्तु है जिसे प्राप्त करना हो; फिर भी मैं कर्म में ही लगा रहता हूँ।

भावार्थ

भगवान कृष्ण अर्जुन को समझाते हैं कि परमेश्वर होने के नाते वे पूर्ण हैं और उन्हें किसी भी वस्तु की कमी नहीं है। तीनों लोकों में उनके लिए कोई भी व्यक्तिगत कर्तव्य या कार्य शेष नहीं है। फिर भी, वे निरंतर निष्काम कर्म करते रहते हैं ताकि मनुष्य उनके आदर्श का अनुसरण कर सकें।

Translation

O Partha, there is no duty for me to perform in the three worlds, nor is there anything unobtained that needs to be obtained; yet I engage in action.

Meaning

Lord Krishna explains to Arjuna that as the Supreme Being, He is completely fulfilled and lacks nothing. He has no personal obligations or duties to perform in any of the three worlds. However, He still continuously engages in action to set an ideal example for humanity to follow.

शब्दार्थ

शब्दअर्थ
ननहीं
मेमेरे लिए
पार्थहे अर्जुन
अस्तिहै
कर्तव्यम्कर्तव्य
त्रिषुतीनों
लोकेषुलोकों में
किञ्चनकुछ भी
ननहीं
अनवाप्तम्अप्राप्त
अवाप्तव्यम्प्राप्त करने योग्य
वर्तेलगा हुआ हूँ
एवही
चऔर
कर्मणिकर्म में

Word by word

WordMeaning
nanot
mefor me
pārthaO Arjuna
astiis
kartavyamduty
triṣuin the three
lokeṣuin the worlds
kiñcanaanything
nanor
anavāptamunobtained
avāptavyamto be obtained
varteam engaged
evacertainly
caand
karmaṇiin action