श्रीमद् भगवद्गीता

Chapter 2 · सांख्ययोग

Bhagavad Gita 2.67

मूल श्लोक :

इन्द्रियाणां हि चरतां यन्मनोऽनुविधीयते
तदस्य हरति प्रज्ञां वायुर्नावमिवाम्भसि

Hindi Translation By Swami Ramsukhdas

अपनेअपने विषयोंमें विचरती हुई इन्द्रियोंमेंसे एक ही इन्द्रिय जिस मनको अपना अनुगामी बना लेती है वह अकेला मन जलमें नौकाको वायुकी तरह बुद्धिको हर लेता है।

Hindi Commentary By Swami Chinmayananda

नाव के नाविक की मृत्यु हो गयी हो और उसके पाल खुले हों तब वह नाव पूरी तरह उन्मत्त तूफानों और उद्दाम तरंगों की दया पर आश्रित होगी। विक्षुब्ध तरंगों के भयंकर थपेड़ों से इधरउधर भटकती हुई वह लक्ष्य को प्राप्त किये बिना बीच में ही नष्ट हो जायेगी। इसी प्रकार संयमरहित पुरुष की इन्द्रियाँ भी विषयों में विचरण करती हुई मन को वासनाओं की अंधीआंधी में भटकाकर विनष्ट कर देती हैं। अत यदि मनुष्य अर्थपूर्ण जीवन जीना चाहता है तो उसे अपनी इन्द्रियों को अपने वश में रखने का सतत प्रयत्न करते रहना चाहिए।62वें श्लोक से प्रारम्भ किये मनुष्य के पतन के विषय का उपसंहार करते हुए भगवान् कहते हैं

English Translation By Swami Sivananda

For the mind, which follows in the wake of the wandering senses, carries away his discrimination, as the wind (carries away) a boat on the waters.

Transliteration

indriyāṇāṃ hi caratāṃ yanmano'nuvidhīyate
tadasya harati prajñāṃ vāyurnāvamivāmbhasi

अनुवाद

क्योंकि विचरती हुई इन्द्रियों में से जिस इन्द्रिय के पीछे मन लग जाता है, वह एक ही इस पुरुष की बुद्धि को वैसे ही हर लेती है, जैसे जल में नाव को वायु हर लेती है।

भावार्थ

इस श्लोक में भगवान कृष्ण इन्द्रियों के वश में होने के खतरे को समझा रहे हैं। जैसे पानी में तैरती हुई नाव को तेज हवा अपने रास्ते से भटका देती है, वैसे ही यदि मन किसी एक भी विषय-भोग में भटकती इन्द्रिय का अनुसरण करने लगे, तो वह मनुष्य की सारी बुद्धि और विवेक को नष्ट कर देता है। इसलिए इन्द्रिय-निग्रह आध्यात्मिक प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है।

Translation

For among the roaming senses, whichever the mind follows, that carries away his intelligence, just as the wind sweeps away a boat on the water.

Meaning

In this verse, Lord Krishna explains the danger of being controlled by the senses. Just as a strong wind sweeps a boat off its course on the water, even a single wandering sense that the mind follows can carry away a person’s intellect and discrimination. Therefore, controlling the senses is absolutely essential for spiritual progress and maintaining inner stability.

शब्दार्थ

शब्दअर्थ
इन्द्रियाणाम्इन्द्रियों के
हिनिश्चय ही
चरताम्विचरते हुए
यत्जिस
मनःमन
अनुविधीयतेअनुसरण करता है
तत्वह
अस्यइसकी
हरतिहर लेता है
प्रज्ञाम्बुद्धि को
वायुःवायु
नावम्नाव को
इवसमान
अम्भसिजल में

Word by word

WordMeaning
indriyāṇāmof the senses
hicertainly
caratāmwhile roaming
yatwhich
manaḥmind
anuvidhīyatefollows
tatthat
asyahis
haraticarries away
prajñāmintelligence
vāyuḥwind
nāvamboat
ivalike
ambhasion the water