श्रीमद् भगवद्गीता

Chapter 2 · सांख्ययोग

Bhagavad Gita 2.66

मूल श्लोक :

नास्ति बुद्धिरयुक्तस्य न चायुक्तस्य भावना
न चाभावयतः शान्तिरशान्तस्य कुतः सुखम्

Hindi Translation By Swami Ramsukhdas

जिसके मनइन्द्रियाँ संयमित नहीं हैं ऐसे मनुष्यकी व्यवसायात्मिका बुद्धि नहीं होती। व्यवसायात्मिका बुद्धि न होनेसे उसमें कर्तव्यपरायणताकी भावना नहीं होती। ऐसी भावना न होनेसे उसको शान्ति नहीं मिलती। फिर शान्तिरहित मनुष्यको सुख कैसे मिल सकता है

Hindi Commentary By Swami Chinmayananda

शास्त्रों में मन की शान्ति पर बल देने का कारण यहाँ स्पष्ट किया गया है। मन शान्ति के अभाव के कारण बुद्धि में सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विकास के लिये आवश्यक विचार करने की क्षमता नहीं होती। शान्ति के न होने पर जीवन की समस्याओं को समझने की बौद्धिक तत्परता का अभाव होता है और तब जीवन का सही मूल्यांकन कर आत्मज्ञान एवं ध्यान के लिए अवसर ही नहीं रहता। ध्रुव तारे के समान जीवन में महान लक्ष्य के न होने पर हमारा जीवन समुद्र में खोये जलपोत के समान भटकता हुआ अन्त में किसी विशाल चट्टान से टकराकर नष्ट हो जाता है।लक्ष्यहीन दिशाहीन पुरुष को कभी शान्ति नहीं मिलती और ऐसे अशान्त पुरुष को सुख कहाँ  जीवन सिन्धु की शान्त अथवा विक्षुब्ध तरंगों में सुख या दुख के समय संयम से रहने के लिये परमार्थ का लक्ष्य हमारी दृष्टि से कभी ओझल नहीं होना चाहिये। एक मृदंग वादक के बिना नर्तकी के पैर लय और गति को नियन्त्रित नहीं रख सकते।अयुक्त (संयमरहित) पुरुष को ज्ञान क्यों नहीं होता  सुनो

English Translation By Swami Sivananda

There is no knowledge of the Self to the unsteady and to the unsteady no meditation is possible, and to the unmeditative there can be no peace, and to the man who has no peace, how can there be happiness?

Transliteration

nāsti buddhirayuktasya na cāyuktasya bhāvanā
na cābhāvayataḥ śāntiraśāntasya kutaḥ sukham

अनुवाद

अयुक्त (जिसका मन और इंद्रियां वश में नहीं हैं) पुरुष में निश्चयात्मक बुद्धि नहीं होती है, और ऐसे अयुक्त पुरुष के अंतःकरण में भावना (एकाग्रता या ध्यान) भी नहीं होती है। बिना भावना वाले पुरुष को शान्ति नहीं मिलती, और अशान्त पुरुष को सुख कहाँ से मिल सकता है?

भावार्थ

भगवान कृष्ण अनियंत्रित मन के परिणामों को स्पष्ट करते हैं। जिस व्यक्ति की इंद्रियां वश में नहीं हैं, उसमें आध्यात्मिक बुद्धि और परमात्मा का ध्यान करने की क्षमता नहीं होती। एकाग्रता और ध्यान के बिना मन को शांति नहीं मिल सकती, और शांति के बिना सच्चे सुख की प्राप्ति असंभव है।

Translation

For one who is not connected (whose mind and senses are uncontrolled), there is no transcendental intelligence, and for such an unconnected person there is no steady concentration. For one without concentration there is no peace, and for the unpeaceful, where is happiness?

Meaning

Lord Krishna explains the consequences of an uncontrolled mind. A person who cannot control their senses lacks spiritual intelligence and the ability to meditate on the Supreme. Without such focus and meditation, there is no inner peace, and without peace, true happiness is impossible to attain.

शब्दार्थ

शब्दअर्थ
नहीं
अस्तिहै
बुद्धिःबुद्धि
अयुक्तस्यअयुक्त (जिसका मन वश में नहीं है) पुरुष की
नहीं
और
अयुक्तस्यअयुक्त पुरुष की
भावनाभावना (ध्यान या एकाग्रता)
नहीं
और
अभावयतःभावनाहीन (ध्यान न करने वाले) पुरुष के लिए
शान्तिःशान्ति
अशान्तस्यअशान्त पुरुष को
कुतःकहाँ से
सुखम्सुख

Word by word

WordMeaning
nanot
astithere is
buddhiḥintelligence
ayuktasyaof one who is not connected (uncontrolled)
nanot
caand
ayuktasyaof one who is not connected
bhāvanāconcentration/meditation
nanot
caand
abhāvayataḥfor one who is not concentrating
śāntiḥpeace
aśāntasyafor the unpeaceful
kutaḥwhere is
sukhamhappiness