श्रीमद् भगवद्गीता

Chapter 2 · सांख्ययोग

Bhagavad Gita 2.65

मूल श्लोक :

प्रसादे सर्वदुःखानां हानिरस्योपजायते
प्रसन्नचेतसो ह्याशु बुद्धिः पर्यवतिष्ठते

Hindi Translation By Swami Ramsukhdas

वशीभूत अन्तःकरणवाला कर्मयोगी साधक रागद्वेषसे रहित अपने वशमें की हुई इन्द्रियोंके द्वारा विषयोंका सेवन करता हुआ अन्तःकरणकी प्रसन्नताको प्राप्त हो जाता है। प्रसन्नता प्राप्त होनेपर साधकके सम्पूर्ण दुःखोंका नाश हो जाता है और ऐसे प्रसन्नचित्तवाले साधककी बुद्धि निःसन्देह बहुत जल्दी परमात्मामें स्थिर हो जाती है।

Hindi Commentary By Swami Chinmayananda

शान्ति के मिलने पर क्या होगा  ऐसा प्रश्न मानव बुद्धि में उठना स्वाभाविक है। शान्ति प्राप्त होने पर सब दुखों का अन्त हो जाता है। इस वाक्य में सुख की परिभाषा मिलती है। विक्षेपों का होना दुख कहलाता है। अत विक्षेपों के अभाव रूप मन की शान्ति का अर्थ सुख ही होना चाहिये। शान्ति ही सुख है और सुख ही शान्ति है।यहाँ दुखों की हानि से तात्पर्य वासना निवृत्ति से समझना चाहिये। गीता की प्रस्तावना में हमने देखा है कि बुद्धि पर पड़े वासनाओं के आवरण के कारण मनुष्य शोकमोह को प्राप्त होता है जबकि ज्ञानी पुरुष पूर्ववर्णित बुद्धियोग के अभ्यास से वासनाओं का क्षय करके उनके परे आत्मतत्त्व को पहचान लेता है। सामान्यत वासनाओं से मुक्ति पाना मनुष्य के लिये कठिन प्रतीत होता है परन्तु आत्मसंयम एवं समत्त्वयोग के द्वारा यह कार्य सम्पादन किया जा सकता है।अगले श्लोक में भगवान् कहते हैं

English Translation By Swami Sivananda

In that peace all pains are destroyed; for the intellect of the tranil-minded soon becomes steady.

Transliteration

prasāde sarvaduḥkhānāṃ hānirasyopajāyate
prasannacetaso hyāśu buddhiḥ paryavatiṣṭhate

अनुवाद

प्रसन्नता (अन्तःकरण की शान्ति) प्राप्त होने पर इसके सम्पूर्ण दुःखों का नाश हो जाता है। क्योंकि उस प्रसन्नचित्त वाले साधक की बुद्धि शीघ्र ही भलीभाँति स्थिर हो जाती है।

भावार्थ

जब मनुष्य अपनी इन्द्रियों को वश में करके अन्तःकरण की शान्ति प्राप्त कर लेता है, तब उसके जीवन के सभी दुःखों का अन्त हो जाता है। ऐसे शान्त और प्रसन्न चित्त वाले व्यक्ति की बुद्धि शीघ्र ही परमात्मा में स्थिर हो जाती है। यह श्लोक स्पष्ट करता है कि आध्यात्मिक प्रगति और आत्मज्ञान के लिए मन की शान्ति अनिवार्य है।

Translation

On attaining tranquility, the destruction of all his sorrows takes place. For the intelligence of one whose mind is tranquil soon becomes firmly established.

Meaning

When a person attains tranquility by controlling the senses, all their sorrows come to an end. The intellect of such a peaceful and joyful person quickly becomes firmly established in the Divine. This verse emphasizes that a calm mind is the essential foundation for spiritual progress and steadfast wisdom.

शब्दार्थ

शब्दअर्थ
प्रसादेप्रसन्नता प्राप्त होने पर
सर्वदुःखानाम्सम्पूर्ण दुःखों का
हानिःनाश
अस्यइसका
उपजायतेहो जाता है
प्रसन्नचेतसःप्रसन्न चित्त वाले का
हिक्योंकि
आशुशीघ्र ही
बुद्धिःबुद्धि
पर्यवतिष्ठतेस्थिर हो जाती है

Word by word

WordMeaning
prasādeon attaining tranquility
sarvaduḥkhānāmof all sorrows
hāniḥdestruction
asyahis
upajāyatetakes place
prasannacetasaḥof the tranquil-minded
hicertainly
āśusoon
buddhiḥintelligence
paryavatiṣṭhatebecomes firmly established