श्रीमद् भगवद्गीता

Chapter 2 · सांख्ययोग

Bhagavad Gita 2.30

मूल श्लोक :

देही नित्यमवध्योऽयं देहे सर्वस्य भारत
तस्मात्सर्वाणि भूतानि न त्वं शोचितुमर्हसि

Hindi Translation By Swami Ramsukhdas

हे भरतवंशोद्भव अर्जुन सबके देहमें यह देही नित्य ही अवध्य है। इसलिये सम्पूर्ण प्राणियोंके लिये अर्थात् किसी भी प्राणीके लिये तुम्हें शोक नहीं करना चाहिये।

Hindi Commentary By Swami Chinmayananda

सबके शरीर में स्थित सूक्ष्म आत्मतत्त्व अवध्य है अर्थात् इसका वध नहीं किया जा सकता। केवल देह का ही नाश होता है। इसलिए अर्जुन को उपदेश किया जाता है कि इस महा समर में युद्ध करने और शत्रु संहार करने में किसी भी प्राणी के लिए शोक करना सर्वथा अनुचित है। युद्ध में वह शत्रुओं का सामना करे। यह उपदेश देने के पूर्व भगवान् श्रीकृष्ण ने अत्यन्त युक्तियुक्त शैली में आत्मा की अनश्वरता और शरीरों के नश्वर स्वभाव को सिद्ध किया है। श्रीशंकराचार्य सही कहते हैं कि 11वें श्लोक से प्रारम्भ किये गये प्रकरण का यहाँ उपसंहार किया गया है।अब तक यह बताया गया कि पारमार्थिक सत्य की दृष्टि से शोक करने का कोई कारण नहीं है। न केवल पारमार्थिक दृष्टि से बल्कि

English Translation By Swami Sivananda

This, the Indweller in the body of everyone, is ever indestructible, O Arjuna; therefore, thou shouldst not grieve for any creature.

Transliteration

dehī nityamavadhyo'yaṃ dehe sarvasya bhārata
tasmātsarvāṇi bhūtāni na tvaṃ śocitumarhasi

अनुवाद

हे भरतवंशी! सबके शरीर में यह देही (आत्मा) नित्य अवध्य है। इसलिए, तुम्हें किसी भी प्राणी के लिए शोक नहीं करना चाहिए।

भावार्थ

भगवान कृष्ण आत्मा की अमरता के विषय में अपने तर्कों का निष्कर्ष निकालते हैं। वे स्पष्ट करते हैं कि सभी प्राणियों के शरीर में निवास करने वाली आत्मा को कभी भी मारा नहीं जा सकता है। इसलिए, युद्ध में अपने स्वजनों की मृत्यु की आशंका से अर्जुन का शोक करना सर्वथा अनुचित है, क्योंकि उनका वास्तविक स्वरूप शाश्वत है।

Translation

O descendant of Bharata, this embodied soul in the body of everyone is eternally indestructible. Therefore, you should not grieve for any living beings.

Meaning

Lord Krishna concludes his arguments regarding the immortality of the soul. He emphasizes that the soul dwelling within every physical body can never be slain. Therefore, Arjuna’s grief over the impending death of his relatives in battle is unjustified, as their true essence is eternal.

शब्दार्थ

शब्दअर्थ
देहीशरीर का स्वामी (आत्मा)
नित्यम्सदा
अवध्यःअवध्य (जिसे मारा न जा सके)
अयम्यह
देहेशरीर में
सर्वस्यसबके
भारतहे भरतवंशी (अर्जुन)
तस्मात्इसलिए
सर्वाणिसभी
भूतानिप्राणियों के लिए
ननहीं
त्वम्तुम्हें
शोचितुम्शोक करना
अर्हसियोग्य हो (चाहिए)

Word by word

WordMeaning
dehīembodied soul
nityameternally
avadhyaḥindestructible
ayamthis
dehein the body
sarvasyaof everyone
bhārataO descendant of Bharata
tasmāttherefore
sarvāṇiall
bhūtāniliving beings
nanot
tvamyou
śocitumto grieve
arhasideserve (should)