श्रीमद् भगवद्गीता

Chapter 2 · सांख्ययोग

Bhagavad Gita 2.26

मूल श्लोक :

अथ चैनं नित्यजातं नित्यं वा मन्यसे मृतम्
तथापि त्वं महाबाहो नैवं शोचितुमर्हसि

Hindi Translation By Swami Ramsukhdas

हे महाबाहो अगर तुम इस देहीको नित्य पैदा होनेवाला और नित्य मरनेवाला भी मानो तो भी तुम्हें इसका शोक नहीं करना चाहिये।

Hindi Commentary By Swami Chinmayananda

26 और 27 इन दो श्लोकों में भगवान् श्रीकृष्ण ने भौतिकवादी विचारकों का दृष्टिकोण केवल तर्क के लिए प्रस्तुत किया है। इस मत के अनुसार केवल प्रत्यक्ष प्रमाण ही ज्ञान का साधन है अर्थात् इन्द्रियों को जो ज्ञात है केवल वही सत्य है। इस प्रकार मानने पर उन्हें यह स्वीकार करना पड़ता है कि जीवन असंख्य जन्म और मृत्युओं की एक धारा या प्रवाह है। वस्तुयें निरन्तर उत्पन्न और नष्ट होती हैं और उनके मत के अनुसार यही जीवन है। श्रीकृष्ण कहते हैं कि यदि जन्ममृत्यु का यह निरन्तर प्रवाह ही जीवन हो तब भी हे शक्तिशाली अर्जुन  तुमको शोक नहीं करना चाहिये। क्योंकि

English Translation By Swami Sivananda

But even if thou thinkest of It as being constantly born and constantly dying, even then, O mighty-armed, thou shouldst not grieve.

Transliteration

atha cainaṃ nityajātaṃ nityaṃ vā manyase mṛtam
tathāpi tvaṃ mahābāho naivaṃ śocitumarhasi

अनुवाद

और यदि तुम इस आत्मा को सदा जन्मने वाला तथा सदा मरने वाला मानते हो, तो भी हे महाबाहु! तुम्हें इस प्रकार शोक नहीं करना चाहिए।

भावार्थ

भगवान कृष्ण अर्जुन के समक्ष एक वैकल्पिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। यदि कोई यह मान ले कि आत्मा नित्य जन्म लेती है और नित्य मरती है, तो भी शोक करना अनुचित है। जन्म और मृत्यु एक अपरिहार्य प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए इस पर विलाप करना व्यर्थ है।

Translation

If, however, you think this soul is constantly born and constantly dies, even then, O mighty-armed one, you should not grieve like this.

Meaning

Lord Krishna presents an alternative perspective to Arjuna. Even if one accepts the premise that the soul is constantly born and constantly dies, grief is still unjustified. Birth and death are inevitable natural processes, making mourning pointless.

शब्दार्थ

शब्दअर्थ
अथऔर यदि
चतथा
एनम्इसको
नित्यजातम्सदा जन्मने वाला
नित्यम्सदा
वाअथवा
मन्यसेमानते हो
मृतम्मरने वाला
तथातो
अपिभी
त्वम्तुम
महाबाहोहे महाबाहु
ननहीं
एवम्इस प्रकार
शोचितुम्शोक करने
अर्हसियोग्य हो

Word by word

WordMeaning
athaif however
caand
enamthis
nityajātamconstantly born
nityamconstantly
vāor
manyaseyou think
mṛtamdead
tathāthen
apieven
tvamyou
mahābāhoO mighty-armed one
nanot
evamthus
śocitumto grieve
arhasiyou should