श्रीमद् भगवद्गीता

Chapter 2 · सांख्ययोग

Bhagavad Gita 2.20

मूल श्लोक :

न जायते म्रियते वा कदाचि    न्नायं भूत्वा भविता वा न भूयः
अजो नित्यः शाश्वतोऽयं पुराणो    न हन्यते हन्यमाने शरीरे

Hindi Translation By Swami Ramsukhdas

यह शरीरी न कभी जन्मता है और न मरता है। यह उत्पन्न होकर फिर होनेवाला नहीं है। यह जन्मरहित नित्यनिरन्तर रहनेवाला शाश्वत और पुराण (अनादि) है। शरीरके मारे जानेपर भी यह नहीं मारा जाता।

Hindi Commentary By Swami Chinmayananda

इस श्लोक में बताया गया है कि शरीर में होने वाले समस्त विकारों से आत्मा परे है। जन्म अस्तित्व वृद्धि विकार क्षय और नाश ये छ प्रकार के परिर्वतन शरीर में होते हैं जिनके कारण जीव को कष्ट भोगना पड़ता है। एक र्मत्य शरीर के लिये इन समस्त दुख के कारणों का आत्मा के लिये निषेध किया गया है अर्थात् आत्मा इन विकारों से सर्वथा मुक्त है।शरीर के समान आत्मा का जन्म नहीं होता क्योंकि वह तो सर्वदा ही विद्यमान है। तरंगों की उत्पत्ति होती है और उनका नाश होता है परन्तु उनके साथ न तो समुद्र की उत्पत्ति होती है और न ही नाश। जिसका आदि है उसी का अन्त भी होता है। उत्ताल तरंगे ही मृत्यु की अन्तिम श्वांस लेती हैं। सर्वदा विद्यमान आत्मा के जन्म और नाश का प्रश्न ही नहीं उठता। अत यहाँ कहा है कि आत्मा अज और नित्य है।आत्मा में क्रिया के कर्तृत्व और विषयत्व का निषेध तथा उसके बाद तर्क के द्वारा उसके अविकारत्व को सिद्ध करने के बाद भगवान् इस विषय का उपसंहार करते हुये कहते हैं

English Translation By Swami Sivananda

It is not born, nor does It ever die; after having been, It again ceases not to be; unborn, eternal, changeless and ancient, It is not killed when the body is killed.

Transliteration

na jāyate mriyate vā kadācin nāyaṃ bhūtvā bhavitā vā na bhūyaḥ
ajo nityaḥ śāśvato'yaṃ purāṇo na hanyate hanyamāne śarīre

अनुवाद

यह आत्मा किसी काल में भी न तो जन्मता है और न मरता है; तथा न ही यह उत्पन्न होकर फिर होने वाला है। यह अजन्मा, नित्य, शाश्वत और पुरातन है; शरीर के मारे जाने पर भी यह नहीं मारा जाता।

भावार्थ

इस श्लोक में भगवान कृष्ण आत्मा की अमरता और शाश्वत प्रकृति का वर्णन करते हैं। आत्मा जन्म और मृत्यु के चक्र से पूरी तरह मुक्त है, यह कभी नष्ट नहीं होती। शरीर नश्वर है और समय के साथ नष्ट हो जाता है, लेकिन आत्मा हमेशा एक समान, अजन्मा और अविनाशी रहती है। यह ज्ञान अर्जुन के शोक को दूर करने के लिए दिया गया है।

Translation

The soul is neither born, nor does it ever die; nor having once existed, does it ever cease to be. The soul is without birth, eternal, immortal, and ageless. It is not destroyed when the body is destroyed.

Meaning

In this verse, Lord Krishna describes the immortality and eternal nature of the soul. The soul is completely free from the cycle of birth and death, and it is never destroyed. While the physical body is mortal and perishes over time, the soul remains ever-constant, unborn, and indestructible. This knowledge is imparted to dispel Arjuna’s grief over the impending death of his relatives.

शब्दार्थ

शब्दअर्थ
ननहीं
जायतेजनमता है
म्रियतेमरता है
वाअथवा
कदाचित्किसी भी समय
ननहीं
अयम्यह (आत्मा)
भूत्वाउत्पन्न होकर
भविताहोने वाला है
वाअथवा
ननहीं
भूयःफिर
अजःअजन्मा
नित्यःनित्य
शाश्वतःशाश्वत
अयम्यह
पुराणःपुरातन
ननहीं
हन्यतेमारा जाता है
हन्यमानेमारे जाने पर
शरीरेशरीर के

Word by word

WordMeaning
nanot
jāyateis born
mriyatedies
vāor
kadācitat any time
nanot
ayamthis (soul)
bhūtvāhaving come into being
bhavitāwill be
vāor
nanot
bhūyaḥagain
ajaḥunborn
nityaḥeternal
śāśvataḥpermanent
ayamthis
purāṇaḥthe oldest
nanot
hanyateis killed
hanyamānebeing killed
śarīrein the body