श्रीमद् भगवद्गीता

Chapter 18 · मोक्षसंन्यासयोग

Bhagavad Gita 18.4

मूल श्लोक :

निश्चयं श्रृणु मे तत्र त्यागे भरतसत्तम
त्यागो हि पुरुषव्याघ्र त्रिविधः संप्रकीर्तितः

Hindi Translation By Swami Ramsukhdas

(टिप्पणी प0 871.2) हे भरतवंशियोंमें श्रेष्ठ अर्जुन तू संन्यास और त्याग -- इन दोनोंमेंसे पहले त्यागके विषयमें मेरा निश्चय सुन क्योंकि हे पुरुषश्रेष्ठ त्याग तीन प्रकारका कहा गया है।

Hindi Commentary By Swami Chinmayananda

इस श्लोक में भगवान् श्रीकृष्ण अर्जुन को वचन देते हैं कि वे त्याग के स्वरूप का सम्पूर्ण विवेचन करेंगे।सामान्य मनुष्य के लिए किसी प्रकार का भी त्याग करना सरल कार्य़ नहीं होता संचय और समृद्धि मानो मन के प्राण ही हैं। इसलिए? स्वाभाविक है कि अर्जुन के श्रेष्ठ गुणों को जागृत करने के लिए भगवान् उसे भरतसत्तम और पुरुषव्याघ्र कहकर सम्बोधित करते हैं।अध्ययन की दृष्टि से त्याग का तीन भागों में वर्गीकरण किया गया है। सम्पूर्ण गीता में यह त्रिविध वर्गीकरण पाया जाता है? और वे तीन वर्ग हैं सात्त्विक? राजसिक और तामसिक।भगवान् कहते हैं

English Translation By Swami Sivananda

Hear from Me the conclusion or the final truth about this abandonment, O best of the Bharatas; abandonment, verily, O best of men, has been declared to be of three kinds.

Transliteration

niścayaṃ śṛṇu me tatra tyāge bharatasattama
tyāgo hi puruṣavyāghra trividhaḥ saṃprakīrtitaḥ

अनुवाद

हे भरतश्रेष्ठ! उस त्याग के विषय में तुम मेरा निश्चय सुनो। हे पुरुषसिंह! त्याग निश्चय ही तीन प्रकार का कहा गया है।

भावार्थ

इस श्लोक में भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन को त्याग के विषय में अपना निश्चित मत सुनने के लिए कहते हैं। वे अर्जुन को ‘भरतसत्तम’ और ‘पुरुषव्याघ्र’ जैसे वीर संबोधनों से पुकारते हैं। श्रीकृष्ण स्पष्ट करते हैं कि त्याग को शास्त्रों में तीन प्रकार का बताया गया है, जिसकी व्याख्या वे आगे करेंगे।

Translation

O best of the Bharatas, hear My decision regarding that abdication. O tiger among men, abdication indeed has been declared to be of three kinds.

Meaning

In this verse, Lord Krishna asks Arjuna to listen to His definitive conclusion regarding the concept of renunciation (tyaga). Addressing Arjuna with heroic titles like ‘best of the Bharatas’ and ’tiger among men’, Krishna prepares him for a detailed analysis. He introduces the idea that renunciation is classified into three distinct categories, which He will explain in the subsequent verses.

शब्दार्थ

शब्दअर्थ
निश्चयम्निश्चय को / निश्चित मत को
शृणुसुनो
मेमेरा
तत्रउस विषय में
त्यागेत्याग के
भरतसत्तमहे भरतवंशियों में श्रेष्ठ (अर्जुन)
त्यागःत्याग
हिनिश्चय ही
पुरुषव्याघ्रहे पुरुषों में व्याघ्र / पुरुषसिंह
त्रिविधःतीन प्रकार का
सम्प्रकीर्तितःकहा गया है / घोषित किया गया है

Word by word

WordMeaning
niścayamconclusion / certainty
śṛṇuhear
meMy
tatrathere / in that matter
tyāgeregarding renunciation
bharatasattamaO best of the Bharatas
tyāgaḥrenunciation
hiindeed
puruṣavyāghraO tiger among men
trividhaḥof three kinds
saṃprakīrtitaḥis declared / has been explained