श्रीमद् भगवद्गीता

Chapter 18 · मोक्षसंन्यासयोग

Bhagavad Gita 18.38

मूल श्लोक :

विषयेन्द्रियसंयोगाद्यत्तदग्रेऽमृतोपमम्
परिणामे विषमिव तत्सुखं राजसं स्मृतम्

Hindi Translation By Swami Ramsukhdas

जो सुख इन्द्रियों और विषयोंके संयोगसे आरम्भमें अमृतकी तरह और परिणाममें विषकी तरह होता है? वह सुख राजस कहा गया है।

Hindi Commentary By Swami Chinmayananda

इस श्लोक में दी गई परिभाषा से स्पष्ट हो जाता है कि राजस सुख सात्त्विक सुख के ठीक विपरीत लक्षण वाला है।इन्द्रियों के विषयो के साथ प्रत्यक्ष संयोग होने पर ही राजस सुख की प्राप्ति हो सकती है। दुर्भाग्य से इन दोनों का यह संयोग नित्य वहीं बना रह सकता? क्योंकि विषय अनित्य और परिवर्तनशील होते हैं। इसी प्रकार? विषयों से सम्पर्क करने वाली इन्द्रियाँ? मन और बुद्धि अनित्य ही हैं। अत भोग्य विषय और भोक्ता इन्द्रियादि दोनों के ही अनित्य होने पर उनके मध्य नित्य संयोग रहना असंभव है। उस स्थिति में? राजस सुख नित्य कैसे हो सकता है  कोई भी मनुष्य इस क्षणिक वैषयिक सुख का भी पूर्णत और यथेष्ट भोग नहीं कर सकता? क्योंकि भोगकाल में भी उसे भय और चिन्ता लगी रहती है कि कहीं यह सुख शीघ्र ही समाप्त न हो जाय। केवल राजसी स्वभाव के लोग ही इस प्रकार के सुखों में रम सकते हैं? जो कि वास्तव में दुख के कारण ही होते हैं। विवेकी पुरुष इसमें नहीं रमते।

English Translation By Swami Sivananda

That happiness which arises from the contact of the sense-organs with the objects, which is at first like nectar, and in the end like poison  that is declared to be Rajasic.

Transliteration

viṣayendriya-saṃyogād yat tad agre'mṛtopamam
pariṇāme viṣam iva tat sukhaṃ rājasaṃ smṛtam

अनुवाद

जो सुख विषय और इन्द्रियों के संयोग से प्राप्त होता है, जो आरम्भ में अमृत के समान लगता है, परन्तु परिणाम में विष के समान होता है, वह सुख राजस कहा गया है।

भावार्थ

भगवान कृष्ण यहाँ राजस सुख की परिभाषा दे रहे हैं। ऐसा सुख जो इन्द्रियों के उनके विषयों के साथ तात्कालिक संपर्क से उत्पन्न होता है, वह शुरुआत में बहुत सुखद (अमृत के समान) लगता है। परन्तु, समय के साथ इसका परिणाम शारीरिक, मानसिक या आध्यात्मिक पतन के रूप में विष के समान दुखदायी होता है।

Translation

That pleasure which arises from the contact of the senses with their objects, which at first is like nectar but in the end is like poison, is declared to be of the nature of passion.

Meaning

Lord Krishna defines the pleasure born of passion (rajas). This happiness arises from the immediate gratification of the senses interacting with material objects, which feels like nectar initially. However, because it is temporary and leads to attachment, depletion, and dependency, its ultimate result is painful, like poison.

शब्दार्थ

शब्दअर्थ
विषयइन्द्रिय-विषयों
इन्द्रियऔर इन्द्रियों के
संयोगात्संयोग से
यत्जो
तत्वह
अग्रेआरम्भ में
अमृत-उपमम्अमृत के समान
परिणामेअंत में (परिणाम में)
विषम्विष
इवकी तरह
तत्वह
सुखम्सुख
राजसम्राजसी
स्मृतम्कहा गया है

Word by word

WordMeaning
viṣayaof sense objects
indriyaand the senses
saṃyogātfrom the contact
yatwhich
tatthat
agreat first
amṛta-upamamlike nectar
pariṇāmein the end
viṣampoison
ivalike
tatthat
sukhampleasure
rājasamin the mode of passion
smṛtamis said to be