श्रीमद् भगवद्गीता

Chapter 16 · दैवासुरसम्पद्विभागयोग

Bhagavad Gita 16.14

मूल श्लोक :

असौ मया हतः शत्रुर्हनिष्ये चापरानपि
ईश्वरोऽहमहं भोगी सिद्धोऽहं बलवान्सुखी

Hindi Translation By Swami Ramsukhdas

वह शत्रु तो हमारे द्वारा मारा गया और उन दूसरे शत्रुओंको भी हम मार डालेंगे। हम सर्वसमर्थ हैं। हमारे पास भोगसामग्री बहुत है। हम सिद्ध हैं। हम बड़े बलवान् और सुखी हैं।

Hindi Commentary By Swami Chinmayananda

इस श्लोक का अनुवाद ही इसकी व्याख्या भी है और बहुसंख्यक लोगों के जीवन की भी यही व्याख्या है  सारांशत? यह अभिमानी जीव की सफलता का गीत है? जिसे एक नितान्त आसुरी पुरुष अपने मन में सदैव गुनगुनाता रहता है। इस आसुरी लोरी के मादक प्रभाव में? मनुष्य के श्रेष्ठ और दिव्य संस्कार उन्माद की निद्रा में लीन हो जाते हैं।एक भौतिकवादी पुरुष की स्वयं के विषय में क्या धारणा होती है  सुनो

English Translation By Swami Sivananda

"That enemy has been slain by me; and others also I shall slay. I am the lord. I enjoy. I am perfect, powerful and happy."

Transliteration

asau mayā hataḥ śatrurhaniṣye cāparānapi
īśvaro'hamahaṃ bhogī siddho'haṃ balavānsukhī

अनुवाद

यह शत्रु मेरे द्वारा मारा गया और अन्य शत्रुओं को भी मैं मार डालूँगा मैं ही ईश्वर हूँ, मैं ही भोगी हूँ, मैं ही सिद्ध, बलवान और सुखी हूँ

भावार्थ

इस श्लोक में आसुरी प्रवृत्ति वाले मनुष्यों की अहंकारयुक्त सोच का वर्णन किया गया है। वे अपने शत्रुओं का नाश करने में गर्व महसूस करते हैं और स्वयं को ही सर्वशक्तिमान, नियंता तथा समस्त सुखों का एकमात्र भोक्ता मानते हैं। वे अपनी शक्ति और सफलता के मद में चूर रहते हैं।

Translation

This enemy has been slain by me, and I shall slay yet others too I am the lord, I am the enjoyer, I am successful, powerful, and happy

Meaning

This verse describes the egotistical mindset of those with demonic tendencies. They take pride in destroying their enemies and falsely believe themselves to be the supreme controller, the enjoyer, and the most powerful, successful, and happy being.

शब्दार्थ

शब्दअर्थ
असौयह
मयामेरे द्वारा
हतःमारा गया
शत्रुःशत्रु
हनिष्येमैं मार डालूँगा
चऔर
अपरान्दूसरों को
अपिभी
ईश्वरःईश्वर (स्वामी)
अहम्मैं हूँ
अहम्मैं
भोगीभोग करने वाला
सिद्धःसिद्ध (सफल)
अहम्मैं हूँ
बलवान्बलवान
सुखीसुखी

Word by word

WordMeaning
asauthis
mayāby me
hataḥslain
śatruḥenemy
haniṣyeI shall destroy
caand
aparānothers
apialso
īśvaraḥthe lord (controller)
ahamI am
ahamI
bhogīthe enjoyer
siddhaḥperfect (successful)
ahamI am
balavānpowerful
sukhīhappy