श्रीमद् भगवद्गीता

Chapter 15 · पुरुषोत्तमयोग

Bhagavad Gita 15.9

मूल श्लोक :

श्रोत्रं चक्षुः स्पर्शनं च रसनं घ्राणमेव च
अधिष्ठाय मनश्चायं विषयानुपसेवते

Hindi Translation By Swami Ramsukhdas

यह जीवात्मा मनका आश्रय लेकर श्रोत्र? नेत्र? त्वचा? रसना और घ्राण -- इन पाँचों इन्द्रियोंके द्वारा विषयोंका सेवन करता है।

Hindi Commentary By Swami Chinmayananda

शुद्ध चैतन्य स्वरूप स्वत किसी वस्तु को प्रकाशित नहीं करता है? क्योंकि उसमें विषयों का सर्वथा अभाव रहता है। परन्तु यही चैतन्य बुद्धि में परावर्तित होकर वस्तुओं को प्रकाशित करता है। यही बुद्धि का प्रकाश कहलाता है? जो इन्द्रियों के माध्यम से वस्तुओं को प्रकाशित करता है। मन सभी इन्द्रियों के साथ युक्त होता है? जिसके कारण बाह्य वस्तुओं का सम्पूर्ण ज्ञान संभव होता है। बुद्धि की उपाधि से युक्त चैतन्य ही विषयों का भोक्ता जीव है।यदि यह चैतन्य आत्मा सर्वत्र विद्यमान है और हमारा स्वरूप ही है? जिसके द्वारा हम सम्पूर्ण जगत् का अनुभव कर रहे हैं? तो क्या कारण है कि हम उसे पहचानते नहीं हैं  इसका कारण अज्ञान है। भगवान् कहते हैं

English Translation By Swami Sivananda

Presiding over the ear, the eye, touch, taste and smell, as well as the mind, it enjoys the objects of the senses.

Transliteration

śrotraṃ cakṣuḥ sparśanaṃ ca rasanaṃ ghrāṇam eva ca
adhiṣṭhāya manaś cāyaṃ viṣayān upasevate

अनुवाद

कान, आँख, त्वचा, रसना (जीभ) और घ्राण (नाक) को, तथा मन को भी आश्रय बनाकर यह जीवात्मा विषयों का सेवन करता है

भावार्थ

इस श्लोक में भगवान कृष्ण समझाते हैं कि जीवात्मा शरीर बदलते समय अपने साथ मन और इन्द्रियों को ले जाता है। वह इन पाँच ज्ञानेन्द्रियों और मन के माध्यम से ही भौतिक संसार के शब्द, रूप, स्पर्श, रस और गंध आदि विषयों का भोग करता है। मन के बिना इन्द्रियाँ अपने विषयों को ग्रहण नहीं कर सकतीं, इसलिए मन को इन्द्रियों का राजा माना गया है।

Translation

Presiding over the ear, the eye, the sense of touch, the tongue, and the nose, as well as the mind, this jiva experiences the objects of the senses

Meaning

In this verse, Lord Krishna explains how the individual soul (jiva) experiences the material world. By presiding over the five senses—hearing, sight, touch, taste, and smell—along with the mind, the soul interacts with and enjoys sensory objects. The mind acts as the central coordinator, without which the senses cannot function or perceive.

शब्दार्थ

शब्दअर्थ
श्रोत्रम्कान
चक्षुःआँख
स्पर्शनम्त्वचा (स्पर्श इन्द्रिय)
और
रसनम्जीभ (रस इन्द्रिय)
घ्राणम्नाक (गंध इन्द्रिय)
एवभी
और
अधिष्ठायआश्रय लेकर (अधिष्ठित होकर)
मनःमन को
और
अयम्यह (जीवात्मा)
विषयान्इन्द्रिय विषयों का
उपसेवतेभोग करता है

Word by word

WordMeaning
śrotramthe ear
cakṣuḥthe eye
sparśanamthe sense of touch
caand
rasanamthe tongue (sense of taste)
ghrāṇamthe nose (sense of smell)
evaindeed
caand
adhiṣṭhāyapresiding over
manaḥthe mind
caand
ayamthis (living entity)
viṣayānsense objects
upasevateexperiences / enjoys