श्रीमद् भगवद्गीता

Chapter 13 · क्षेत्रक्षेत्रज्ञविभागयोग

Bhagavad Gita 13.1

मूल श्लोक :

अर्जुन उवाच
प्रकृतिं पुरुषं चैव क्षेत्रं क्षेत्रज्ञमेव च
एतद्वेदितुमिच्छामि ज्ञानं ज्ञेयं च केशव

Hindi Translation By Swami Ramsukhdas

No Translation.

Hindi Commentary By Swami Chinmayananda

गीता की अनेक पाण्डुलिपियों में यह श्लोक नहीं मिलता है? जबकि कुछ अन्य हस्तलिपियों में यह अर्जुन की जिज्ञासा के रूप में दिया हुआ है।प्रकृति और पुरुष भारतीय सांख्य दर्शन के प्रणेता कपिल मुनि जी ने जड़ और चेतन तत्त्वों का निर्देश क्रमश प्रकृति और पुरुष इन दो शब्दों से किया है। इन दोनों के संयोग से ही उस सृष्टि का निर्माण हुआ है इन्हें अर्जुन जानना चाहता है।क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ  इन दो शब्दों का अर्थ इस अध्याय की प्रस्तावना में स्पष्ट किया गया है।ज्ञान और ज्ञेय  इस अध्याय में ज्ञान शब्द से तात्पर्य उस शुद्धान्तकरण से हैं? जिसके द्वारा ही आत्मतत्त्व का अनुभव किया जा सकता है। यह आत्मा ही ज्ञेय अर्थात् जानने योग्य वस्तु है।अर्जुन की इस जिज्ञासा के उत्तर को जानना सभी साधकों को लाभदायक होगा।

English Translation By Swami Sivananda

Arjuna said  I wish to learn about Nature (matter) and the Spirit (soul), the field and the knower of the field, knowledge and that which ought to be known, O Kesava.

Transliteration

arjuna uvāca
prakṛtiṃ puruṣaṃ caiva kṣetraṃ kṣetrajñameva ca
etadveditumicchāmi jñānaṃ jñeyaṃ ca keśava

अनुवाद

अर्जुन ने कहा — हे केशव! मैं प्रकृति, पुरुष, क्षेत्र, क्षेत्रज्ञ, ज्ञान और ज्ञेय के विषय में जानना चाहता हूँ

भावार्थ

यह श्लोक भगवद्गीता के तेरहवें अध्याय का प्रारंभ करता है, जहाँ अर्जुन भगवान कृष्ण से छह महत्वपूर्ण दार्शनिक तत्वों के बारे में प्रश्न पूछते हैं। ये तत्व हैं: प्रकृति (भौतिक जगत), पुरुष (चेतन आत्मा), क्षेत्र (शरीर या कर्मक्षेत्र), क्षेत्रज्ञ (आत्मा या ज्ञाता), ज्ञान (सच्ची समझ), और ज्ञेय (जानने योग्य परम सत्य)। कृष्ण इन प्रश्नों का उत्तर देकर ज्ञानयोग का उपदेश देते हैं।

Translation

Arjuna said: O Keshava, I wish to know about prakriti (nature), purusha (the enjoyer), kshetra (the field), kshetrajna (the knower of the field), jnana (knowledge), and jneya (the object of knowledge)

Meaning

This verse marks the beginning of the thirteenth chapter of the Bhagavad Gita, where Arjuna asks Lord Krishna about six key philosophical concepts. These are prakriti (matter), purusha (spirit), kshetra (the field of activity/body), kshetrajna (the knower of the field/soul), jnana (knowledge), and jneya (the object of knowledge). Krishna addresses these inquiries to explain the path of knowledge (Jnana Yoga).

शब्दार्थ

शब्दअर्थ
अर्जुनःअर्जुन
उवाचने कहा
प्रकृतिम्प्रकृति को
पुरुषम्पुरुष को
और
एवभी
क्षेत्रम्क्षेत्र (शरीर) को
क्षेत्रज्ञम्क्षेत्रज्ञ (आत्मा) को
एवही
और
एतत्यह सब
वेदितुम्जानने के लिए
इच्छामिमैं चाहता हूँ
ज्ञानम्ज्ञान को
ज्ञेयम्जानने योग्य को
और
केशवहे केशव

Word by word

WordMeaning
arjunaḥArjuna
uvācasaid
prakṛtimnature (matter)
puruṣamthe enjoyer (spirit)
caand
evaalso
kṣetramthe field (the body)
kṣetrajñamthe knower of the field (the soul)
evaindeed
caand
etatthis
veditumto know
icchāmiI wish
jñānamknowledge
jñeyamthe object of knowledge
caand
keśavaO Keshava