श्रीमद् भगवद्गीता

Chapter 1 · अर्जुनविषादयोग

Bhagavad Gita 1.43

मूल श्लोक :

दोषैरेतैः कुलघ्नानां वर्णसङ्करकारकैः
उत्साद्यन्ते जातिधर्माः कुलधर्माश्च शाश्वताः

Hindi Translation By Swami Ramsukhdas

इन वर्णसंकर पैदा करनेवाले दोषोंसे कुलघातियोंके सदासे चलते आये कुलधर्म और जातिधर्म नष्ट हो जाते हैं।

Hindi Commentary By Swami Chinmayananda

पूर्व श्लोक की टीका का अर्थ अर्जुन के इस वाक्य से और अधिक स्पष्ट हो जाता है। जैसा कि हमने देखा धर्म का अर्थ है भारतीय आध्यात्मिक संस्कृति जिसका प्रशिक्षण प्रत्येक घर में ही प्रारम्भ से मिलता था। अर्जुन का यह भय कि इस गृहयुद्ध से जातिधर्म व कुलधर्म नष्ट हो जायेंगे सामान्य ज्ञान की बात है। यह सुविदित है कि प्रत्येक युद्ध के बाद समाज में नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों का सहसा कितना पतन होने लगता है। अनैतिकता और छलकपट की प्रवृत्तियों के नीचे दबा हाँफ रहा आज का युग उपरोक्त तथ्य का ज्वलंत उदाहरण है। युद्ध के बाद न केवल लंगड़े लूलों की संख्या बढ़ती है वरन् उससे भी भयंकर परिणाम मन की गंभीर विकृतियों के रूप में सामने आते हैं।इन श्लोकों में हम अर्जुन को संसार के सर्वप्रथम युद्धविरोधी व्यक्ति के रूप में पाते हैं। इन अनुच्छेदों में वह शान्ति प्रिय लोगों के लिये सार्वकालिक तर्कों की एक सुन्दर शृंखला भेंट करता है।

English Translation By Swami Sivananda

By these evil deeds of the destroyers of the family, which
cause confusion of castes, the eternal religious rites of the caste and
the family are destroyed.

Transliteration

doṣairetaiḥ kulaghnānāṃ varṇasaṅkarakārakaiḥ
utsādyante jātidharmāḥ kuladharmāśca śāśvatāḥ

अनुवाद

कुलघातियों के वर्णसंकर पैदा करने वाले इन दोषों से सनातन कुल-धर्म और जाति-धर्म नष्ट हो जाते हैं।

भावार्थ

अर्जुन युद्ध के विनाशकारी परिणामों का वर्णन जारी रखते हैं। वह तर्क देते हैं कि जब परिवार के मुखिया मारे जाते हैं, तो समाज में वर्णसंकर (अवांछित संतान) उत्पन्न होते हैं। इन पापपूर्ण कार्यों के परिणामस्वरूप, सदियों से चले आ रहे सनातन कुल-धर्म और जाति-धर्म हमेशा के लिए नष्ट हो जाते हैं, जिससे समाज का पतन होता है।

Translation

By these evil deeds of the destroyers of the family, which cause the intermingling of castes, the eternal family traditions and community duties are destroyed.

Meaning

Arjuna continues to describe the catastrophic consequences of war. He argues that the evil deeds of those who destroy the family lead to unwanted progeny and the intermingling of castes. Consequently, the eternal traditions of the family and the socio-religious duties of the community are permanently destroyed, leading to the collapse of social order.

शब्दार्थ

शब्दअर्थ
दोषैःदोषों से
एतैःइन
कुलघ्नानाम्कुलघातियों के
वर्णसङ्करकारकैःवर्णसंकर पैदा करने वाले
उत्साद्यन्तेनष्ट हो जाते हैं
जातिधर्माःजाति-धर्म
कुलधर्माःकुल-धर्म
चऔर
शाश्वताःसनातन

Word by word

WordMeaning
doṣaiḥby evil deeds
etaiḥby these
kulaghnānāmof the destroyers of the family
varṇasaṅkarakārakaiḥcausing the mixture of castes
utsādyanteare destroyed
jātidharmāḥcommunity duties
kuladharmāḥfamily traditions
caand
śāśvatāḥeternal