श्रीमद् भगवद्गीता

Chapter 1 · अर्जुनविषादयोग

Bhagavad Gita 1.34

मूल श्लोक :

आचार्याः पितरः पुत्रास्तथैव च पितामहाः
मातुलाः श्चशुराः पौत्राः श्यालाः सम्बन्धिनस्तथा

Hindi Translation By Swami Ramsukhdas

(टिप्पणी प0 24.1) आचार्य? पिता? पुत्र और उसी प्रकार पितामह? मामा? ससुर? पौत्र? साले तथा अन्य जितने भी सम्बन्धी हैं? मुझपर प्रहार करनेपर भी मैं इनको मारना नहीं चाहता? और हे मधुसूदन मुझे त्रिलोकीका राज्य मिलता हो? तो भी मैं इनको मारना नहीं चाहता? फिर पृथ्वीके लिये तो मैं इनको मारूँ ही क्या

Hindi Commentary By Swami Chinmayananda

एक ही क्षत्रिय परिवार के लोगों के बीच होने जा रहे इस गृहयुद्ध के विरुद्ध अर्जुन भगवान् श्रीकृष्ण को अन्य तर्क भी देता है। भावाविष्ट अर्जुन अपने कायरतापूर्ण पलायन के लिये अनेक तर्क देकर अपने विचार को उचित सिद्ध करना चाहता है जबकि भाग्य से प्राप्त कर्तव्य करने से वास्तव में वह दूर भाग रहा है।उसने जो कुछ पहले कहा था उसी को वह दोहराता रहता है क्योंकि श्रीकृष्ण अपने गूढ़ मौन द्वारा उसके तर्क स्वीकार नहीं कर रहे थे। भगवान् के अधरों की तीक्ष्ण मुस्कान अर्जुन को लज्जित कर रही थी। वह अपने मित्र एवं सारथि श्रीकृष्ण की अपने विचारों के प्रति स्वीकृति और सहमति चाहता था परन्तु न तो उनकी दृष्टि के भाव से और न ही उनके शब्दों से उसे इच्छित सहमति मिल रही थी।

English Translation By Swami Sivananda

Teachers, fathers, sons and also grandfathers, maternal uncles,
fathers-in-law, grandsons, brothers-in-law and other relatives,-

Transliteration

ācāryāḥ pitaraḥ putrāstathaiva ca pitāmahāḥ
mātulāḥ śvaśurāḥ pautrāḥ śyālāḥ sambandhinastathā

अनुवाद

शिक्षक, पिता, पुत्र और उसी प्रकार दादा, मामा, ससुर, पोते, साले तथा अन्य सम्बन्धी।

भावार्थ

इस श्लोक में अर्जुन युद्धभूमि में उपस्थित अपने सगे-सम्बन्धियों की सूची गिना रहे हैं। वह भगवान कृष्ण को बताते हैं कि जिनके विरुद्ध उन्हें युद्ध करना है, वे कोई और नहीं बल्कि उनके अपने गुरु, पितामह, मामा, ससुर और अन्य प्रियजन हैं। यह देखकर अर्जुन का मन मोह और विषाद से भर जाता है, क्योंकि वह राज्य के लिए अपने ही परिवार का वध नहीं करना चाहते।

Translation

Teachers, fathers, sons, and as well as grandfathers, maternal uncles, fathers-in-law, grandsons, brothers-in-law, and other relatives.

Meaning

In this verse, Arjuna lists the close relatives and loved ones present on the battlefield. He points out to Lord Krishna that the people he is supposed to fight are his own teachers, grandfathers, uncles, fathers-in-law, and other kinsmen. Seeing them, Arjuna is overwhelmed with attachment and sorrow, as he cannot bear the thought of slaughtering his own family for the sake of a kingdom.

शब्दार्थ

शब्दअर्थ
आचार्याःगुरुजन
पितरःपिता
पुत्राःपुत्र
तथातथा
एवही
चऔर
पितामहाःदादा
मातुलाःमामा
श्वशुराःससुर
पौत्राःपोते
श्यालाःसाले
सम्बन्धिनःसम्बन्धी
तथातथा

Word by word

WordMeaning
ācāryāḥteachers
pitaraḥfathers
putrāḥsons
tathāas well as
evaindeed
caand
pitāmahāḥgrandfathers
mātulāḥmaternal uncles
śvaśurāḥfathers-in-law
pautrāḥgrandsons
śyālāḥbrothers-in-law
sambandhinaḥrelatives
tathāas well as