श्रीमद् भगवद्गीता

Chapter 1 · अर्जुनविषादयोग

Bhagavad Gita 1.28

मूल श्लोक :

अर्जुन उवाच
कृपया परयाऽऽविष्टो विषीदन्निदमब्रवीत्
दृष्ट्वेमं स्वजनं कृष्ण युयुत्सुं समुपस्थितम्

Hindi Translation By Swami Ramsukhdas

अर्जुन बोले  हे कृष्ण युद्धकी इच्छावाले इस कुटुम्बसमुदायको अपने सामने उपस्थित देखकर मेरे अङ्ग शिथिल हो रहे हैं और मुख सूख रहा है तथा मेरे शरीरमें कँपकँपी आ रही है एवं रोंगटे खड़े हो रहे हैं। हाथसे गाण्डीव धनुष गिर रहा है और त्वचा भी जल रही है। मेरा मन भ्रमितसा हो रहा है और मैं खड़े रहनेमें भी असमर्थ हो रहा हूँ।

Hindi Commentary By Swami Chinmayananda

मनसंभ्रम के कारण मानसिक रोगी के शरीर में उत्पन्न होने वाले लक्षणों को यहाँ विस्तार से बताया गया है। जिसे संजय ने करुणा कहा थाउसकी वास्तविकता स्वयं अर्जुन के शब्दों से स्पष्ट ज्ञात होती है। वह कहता है इन स्वजनों को देखकर . मेरे अंग कांपते हैं. इत्यादि।आधुनिक मनोविज्ञान में एक व्याकुल असन्तुलित रोगी व्यक्ति के उपर्युक्त लक्षणों वाले रोग का नाम चिन्ताजनित नैराश्य की स्थिति दिया गया है।

English Translation By Swami Sivananda

Arjuna said  Seeing these, my kinsmen, O krishna, arrayed, eager to fight.

Transliteration

arjuna uvāca
kṛpayā parayā''viṣṭo viṣīdannidamabravīt
dṛṣṭvemaṃ svajanaṃ kṛṣṇa yuyutsuṃ samupasthitam

अनुवाद

अर्जुन ने कहा — अत्यंत करुणा से आविष्ट होकर और शोक करते हुए उन्होंने यह कहा हे कृष्ण युद्ध की इच्छा से सामने उपस्थित इन स्वजनों को देखकर

भावार्थ

इस श्लोक में युद्धभूमि का दृश्य देखकर अर्जुन की मानसिक स्थिति का वर्णन किया गया है। अपने ही सगे-संबंधियों को युद्ध के लिए तत्पर देखकर अर्जुन अत्यंत करुणा और गहरे शोक से भर जाते हैं। इसी व्याकुलता के कारण वे भगवान कृष्ण से अपने मन की व्यथा व्यक्त करते हैं।

Translation

Arjuna said: Overwhelmed with great compassion and sorrowing he spoke this Seeing these kinsmen O Krishna present with the desire to fight

Meaning

This verse describes Arjuna’s emotional state upon observing the battlefield. Seeing his own relatives and loved ones eager to fight, he is overwhelmed by deep compassion and profound sorrow. Driven by this anguish, he begins to express his distress to Lord Krishna.

शब्दार्थ

शब्दअर्थ
अर्जुनअर्जुन
उवाचने कहा
कृपयाकरुणा से
परयाअत्यंत
आविष्टःआविष्ट / युक्त होकर
विषीदन्शोक करते हुए
इदम्यह
अब्रवीत्कहा
दृष्ट्वादेखकर
इमम्इन
स्वजनम्स्वजनों को
कृष्णहे कृष्ण
युयुत्सुम्युद्ध की इच्छा वाले
समुपस्थितम्उपस्थित

Word by word

WordMeaning
arjunaArjuna
uvācasaid
kṛpayāby compassion
parayāgreat
āviṣṭaḥoverwhelmed
viṣīdansorrowing
idamthis
abravītspoke
dṛṣṭvāhaving seen
imamthese
svajanamkinsmen
kṛṣṇaO Krishna
yuyutsumdesiring to fight
samupasthitampresent