Chapter 1 · अर्जुनविषादयोग
Bhagavad Gita 1.1
मूल श्लोक :
धृतराष्ट्र उवाच
धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे समवेता युयुत्सवः
मामकाः पाण्डवाश्चैव किमकुर्वत सञ्जयHindi Translation By Swami Ramsukhdas
धृतराष्ट्र बोले (टिप्पणी प0 1.2) हे सञ्जय (टिप्पणी प0 1.3) धर्मभूमि कुरुक्षेत्रमें युद्धकी इच्छासे इकट्ठे हुए मेरेे और पाण्डु के पुत्रोंने भी क्या किया
Hindi Commentary By Swami Chinmayananda
सम्पूर्ण गीता में यही एक मात्र श्लोक अन्ध वृद्ध राजा धृतराष्ट्र ने कहा है। शेष सभी श्लोक संजय के कहे हुए हैं जो धृतराष्ट्र को युद्ध के पूर्व की घटनाओं का वृत्तान्त सुना रहा था।
निश्चय ही अन्ध वृद्ध राजा धृतराष्ट्र को अपने भतीजे पाण्डवों के साथ किये गये घोर अन्याय का पूर्ण भान था। वह दोनों सेनाओं की तुलनात्मक शक्तियों से परिचित था। उसे अपने पुत्र की विशाल सेना की सार्मथ्य पर पूर्ण विश्वास था। यह सब कुछ होते हुये भी मन ही मन उसे अपने दुष्कर्मों के अपराध बोध से हृदय पर भार अनुभव हो रहा था और युद्ध के अन्तिम परिणाम के सम्बन्ध में भी उसे संदेह था। कुरुक्षेत्र में क्या हुआ इसके विषय में वह संजय से प्रश्न पूछता है। महर्षि वेदव्यास जी ने संजय को ऐसी दिव्य दृष्टि प्रदान की थी जिसके द्वारा वह सम्पूर्ण युद्धभूमि में हो रही घटनाओं को देख और सुन सकता था।
English Translation By Swami Sivananda
Dhritarashtra said What did my people and the sons of Pandu do when they had assembled
together eager for battle on the holy plain of Kurukshetra, O Sanjaya.
Transliteration
dhṛtarāṣṭra uvāca
dharmakṣetre kurukṣetre samavetā yuyutsavaḥ
māmakāḥ pāṇḍavāścaiva kimakurvata sañjayaअनुवाद
धृतराष्ट्र ने कहा — हे संजय! धर्मभूमि कुरुक्षेत्र में युद्ध की इच्छा से एकत्र हुए मेरे और पाण्डु के पुत्रों ने क्या किया?
भावार्थ
यह भगवद्गीता का पहला श्लोक है जहाँ अंधे राजा धृतराष्ट्र अपने मंत्री संजय से कुरुक्षेत्र के युद्ध के बारे में पूछते हैं। वे कुरुक्षेत्र को ‘धर्मक्षेत्र’ कहते हैं, जो यह दर्शाता है कि इस युद्ध में धर्म और अधर्म के बीच निर्णय होना है। धृतराष्ट्र का अपने पुत्रों (‘मामकाः’) और पाण्डु के पुत्रों के बीच का भेद उनके मोह और पक्षपात को उजागर करता है।
Translation
Dhritarashtra said: O Sanjaya, what did my sons and the sons of Pandu do, having assembled in the holy land of Kurukshetra, desiring to fight?
Meaning
This is the opening verse of the Bhagavad Gita, where the blind King Dhritarashtra asks his minister Sanjaya about the events on the battlefield. He refers to Kurukshetra as ‘Dharmakshetra’ (the field of righteousness), indicating that this war will decide the fate of dharma. Dhritarashtra’s distinction between his own sons and the sons of Pandu reveals his deep attachment and partisan mindset.
शब्दार्थ
| शब्द | अर्थ |
|---|---|
| धृतराष्ट्रः | धृतराष्ट्र ने |
| उवाच | कहा |
| धर्मक्षेत्रे | धर्मभूमि में |
| कुरुक्षेत्रे | कुरुक्षेत्र में |
| समवेताः | एकत्रित हुए |
| युयुत्सवः | युद्ध की इच्छा वाले |
| मामकाः | मेरे पुत्रों ने |
| पाण्डवाः | पाण्डु के पुत्रों ने |
| च | और |
| एव | ही |
| किम् | क्या |
| अकुर्वत | किया |
| सञ्जय | हे संजय |
Word by word
| Word | Meaning |
|---|---|
| dhṛtarāṣṭraḥ | Dhritarashtra |
| uvāca | said |
| dharmakṣetre | in the place of pilgrimage |
| kurukṣetre | in the place named Kurukshetra |
| samavetāḥ | assembled |
| yuyutsavaḥ | desiring to fight |
| māmakāḥ | my party (sons) |
| pāṇḍavāḥ | the sons of Pandu |
| ca | and |
| eva | certainly |
| kim | what |
| akurvata | did they do |
| sañjaya | O Sanjaya |